Dehradun: टपकेश्वर मंदिर में गिरा सैकड़ों साल पुराना पेड़, मची अफरा-तफरी
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का मौसम जारी है। इस दौरान बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। राज्य में कई सड़कें अवरुद्ध हैं। इसी बीच ताजा मामला देहरादून से सामने आया है। जहां टपकेश्वर मंदिर में स्थित एक सदियों पुराना पेड़ गिर गया है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण यह घटना हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टपकेश्वर मंदिर में पेड़ की चपेट में एक दुकान और एक पुलिस चौकी भी आ गई है। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटा दिया है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर पेड़ सोमवार को गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।