Dehradun: दुकान में लगी भीषण आग, सामने आई ये वजह

Update: 2025-08-09 01:15 GMT
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में कोटी थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई है। घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कोटी थाना क्षेत्र में हुई है। जहां गुरुवार को एक ढाबे और किराना की दुकान में आग लगने से कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि दुकान और ढाबे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि आग एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी थी। पुलिस ने बताया कि संतराम चौहान नाम के व्यक्ति की कोटी में ढाबा और किराना की दुकान है। यहां आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News