Dehradun: स्कूल बस समेत चार वाहनों में टक्कर, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-05-15 05:15 GMT
Dehradun देहरादून: देहरादून के मोहब्बेवाला में चंद्रबनी चौक के पास हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इनमें उत्तराखंड रोडवेज की एक बस, दूसरी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस, एक कार और एक स्कूल बस शामिल है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सहारनपुर की ओर से आ रही थी। उसके आगे एक कार थी।
बस के बगल में एक कार चल रही थी। ढलान पर तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया तो वह आगे जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस से टकरा गई। इस बीच एक कार और स्कूल बस में भी भिड़ंत हो गई। एसएचओ पटेल नगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि हादसे में कार सवार को मामूली चोटें आई हैं। सभी वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
Tags:    

Similar News