Dehradun देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पीड़ित को निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की थी। साइबर ठगी के लिए एनजी ट्रेडर्स नाम से फर्जी कंपनी बनाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए गए और कंपनी के नाम से कई सीयूजी नंबरों का इस्तेमाल किया गया।
साथ ही यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के संपर्क में हैं और उनके देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 से 20 चालू बैंक खाते हैं। इस मामले में पुलिस ने नितिन गौड़ (34) पुत्र शीतल प्रसाद गौड़ निवासी-मकान नंबर-26, गली नंबर-8, सदरपुर, सेक्टर-45 नोएडा और निक्कू बाबू (29) पुत्र कैलाश बाबू निवासी-मकान नंबर-465, गली नंबर-15, सदरपुर सेक्टर-45 नोएडा को गिरफ्तार किया है।