Dehradun: देहरादून में साफ आसमान, मौसम खुशनुमा

Update: 2026-02-12 11:14 GMT

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम शुष्क बना हुआ है। विभाग ने प्रदेश के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। देहरादून सहित अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह खिली धूप निकली और आसमान साफ है।

सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रहने की संभावना है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने से हल्की गर्माहट महसूस की जा सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत कम बना हुआ है। मौसम साफ रहने से आम जनजीवन सामान्य बना हुआ है और कृषि एवं पर्यटन गतिविधियों को भी अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं।

Tags:    

Similar News