Dehradun देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह परेड ग्राउंड स्थित स्टेडियम से टेनिस खेलने के बाद अपने घर जाने को बाहर निकले एक युवक की दोपहिया वाहन सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक देहरादून में ही एक गैस एजेंसी का संचालक था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह बहुउद्देशीय स्टेडियम से रोजाना की तरह टेबल टेनिस खेलने के बाद लगभग नौ बजे स्टेडियम के बाहर खड़ी अपनी कार में बैठने जा रहे 40 वर्षीय युवक अर्जुन शर्मा को दोपहिया वाहन स्कूटी पर आए दो हमलावरों ने गोली मार दी।
गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास लगी फल, और दूसरे अल्पाहारों की ठेलियों पर खड़े लोगों द्वारा मौके पर खून से लथपथ अर्जुन को एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और संबंधित थाना डालनवाला की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजधानी के सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की गई है। जबकि घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है।
Tags: