फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस अपने बागियों को पूरी तरह मनाने में असफल रही। कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल पूरी तरह सफल नहीं रहा। सहसपुर, ऋषिकेश में बागियों को मनाने में कांग्रेस सफल रही। वहीं घनसाली, यमुनोत्री, रुद्रप्रयाग, किच्छा, रामनगर में कांग्रेस के सभी प्रयास असफल रहे। यहां तक कांग्रेस लालकुआं में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ खड़ीं संध्या डालाकोटी को भी बैठाने में असफल रही।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश समेत तमाम दिग्गज पिछले कई दिनों से बागियों को मनाने में जुटे हुए थे। एक एक बागी को फोन करने के साथ ही उनके नजदीकियों के जरिए सम्पर्क साधा गया। ऋषिकेश से बागी खड़े हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश सीधे ऋषिकेश ही पहुंच गए। इसका नतीजा ये रहा कि शूरवीर सिंह सजवाण ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस ले लिया।
सहसपुर में भी बागियों ने नाम वापस लेने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उनके साथ मंच साझा किया। कांग्रेस ने यमुनोत्री में संजय डोभाल, घनसाली में भीमलाल आर्य, रुद्रप्रयाग में पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कंडारी, रामनगर से संजय नेगी, लालकुआं में संध्या डालाकोटी को भी मनाने का पूरा प्रयास किया गया। इन बागियों को मनाने के प्रयास सफल नहीं हो पाए। कांग्र्रेस का डैमेज कंट्रोल अभियान फ्लॉप रहा।
Tags: