शारदा नदी में गिरी कार, महिला समेत पांच लोगों की मौत

Update: 2023-05-26 12:16 GMT
 
खटीमा : खटीमा ऊधम सिंह नगर जिले में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर शारदा नदी में डूब गई। इस हादसे में चालक, महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से कार निकाल कर शवों को निकाला बाहर। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय में रखा गया है।
गुरुवार देर रात शारदा नदी में गिरी कार में पांच लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान द्रोपदी, ज्योति, दीपिका,सोनू और कार चालक मोहन सिंह धामी के रूप में हुई हैं।
Tags:    

Similar News