उत्तरकाशी से जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत

दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।

Update: 2022-07-31 09:41 GMT

देहरादून: उत्तराखंड के त्यूनी में रविवार प्रातः दर्दनाक दुर्घटना हो गई। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।

मिल रही खबर के मुताबिक, प्रातः थाना त्यूनी को तहरीर प्राप्त हुई कि दो व्यक्तियों के शव खाई में पड़े नजर आए हैं। घटनास्थल त्यूनी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। किन्तु अचानक बेकाबू होकर सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
वही दुर्घटना में किशोर सिंह चौहान(25 वर्ष)पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार(40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्तियों को स्थानीय निवासियों की सहायता से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।


Tags:    

Similar News