Badrinath :यात्रा पर जाने वालों के लिए अलर्ट जारी

Update: 2025-05-10 05:40 GMT
Badrinath बद्रीनाथ: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। देश-दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। केदारनाथ, गंगोत्री धाम, बद्रीनाथ, नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच बद्रीनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए धामी सरकार ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पिघलते ग्लेशियर प्वाइंट की यात्रा पर आने वाले लोग सावधान रहें।
छोटी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पिघलते ग्लेशियर पर रील-सेल्फी लेना महंगा पड़ सकता है। ऐसे में श्रद्धालुओं और यात्रियों को इन चीजों से जितना हो सके बचने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि जिंदगी ही सब कुछ है। बद्रीनाथ में तैनात अधिकारियों ने बताया कि ग्लेशियर प्वाइंट कंचन नाला स्लाइडिंग जोन के पास है। कई लोग इस लोकेशन पर रील, सेल्फी लेने में व्यस्त रहते हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में सुरक्षित यात्रा करें और अपने साथ-साथ पूरे परिवार का भी ख्याल रखें।
Tags:    

Similar News