BJP अध्यक्ष महेंद भट्ट की टीम के बाद कांग्रेस कार्यकारिणी का इंतजार, दो चरणों में बनेगी उत्तराखंड टीम

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम के गठन के बाद अब कांग्रेस कार्यकारिणी के विस्तार का इंतजार है।

Update: 2022-08-24 05:30 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम के गठन के बाद अब कांग्रेस कार्यकारिणी के विस्तार का इंतजार है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन दो चरण में होगा। पहले चरण में उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों की सीमित संख्या में नियुक्ति की जाएगी। दूसरे चरण में इस संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि पार्टी की कोशिश ये है कि प्रदेश कार्यकारिणी का आकार अधिकतम 70 सदस्यों तक सीमित रहे। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से कार्यकारिणी को लेकर सवाल पूछा। इस पर माहरा ने कहा कि, अगस्त अंत पहली लिस्ट हाईकमान को मंजूरी के लिए भेज दी जाएगी।
माहरा के सामने इस वक्त प्रदेश कार्यकारिणी का आकार छोटा रखने की भी चुनौती है। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने माहरा को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यकारिणी का आकार बेवजह न बढ़ाया जाए। गुटीय नेताओं की सिफारिशों के बजाए जनाधार और जनछवि को देखकर ही नियुक्तियां की जाएं। माहरा ने कहा कि कार्यकारिणी अत्यधिक विस्तारित करने के बजाए सूक्ष्म और प्रभावी रूप दिया जाएगा। पहली लिस्ट 15 सितंबर तक आ जाएगी।
कांग्रेस को योद्धा चाहिए, भाजपा को खामोश भक्तमाहरा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नियुक्ति के एक महीने में ही कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। जबकि गत 10 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने वाले माहरा अब तक टीम तय नहीं कर पाए हैं। मंगलवार को इस संबंध में सवाल के जवाब में माहरा ने कहा कि भाजपा के साथ कांग्रेस की तुलना नहीं की जा सकती।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का सांगठनिक चरित्र सबको पता है। वहां पद दिया जाता है, बोलने-करने की आजादी नहीं। भाजपा को खामोश भक्त चाहिए जबकि कांग्रेस विपक्ष में है और हमें जनहित के मुद्दों पर जूझने के लिए योद्धा तलाशने हैं। योद्धा तलाशने में तो थोड़ा वक्त लगता ही है।
Tags:    

Similar News