आजादी महोत्सव के तहत हल्द्वानी में लहरायें जायेंगे 15 हजार तिरंगे

Update: 2022-07-30 09:30 GMT

हल्द्वानी न्यूज़: तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने हल्द्वानी विधानसभा को देश की आन, बान और शान तिरंगे से सजाने की तैयारी कर ली है। कार्यक्रम के लिए संयोजक और सह संयोजक की घोषणा भी कर दी गई है। आजादी महोत्सव के तहत होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी बैठक भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नैनीताल जिले में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक व सहसंयोजक की जानकारी दी। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी विधानसभा में संयोजक भुवन जोशी एवं सह संयोजक संजय दुम्का हर घर तिरंगा अभियान को देखेंगे। संयोजक भुवन जोशी ने कहा, हल्द्वानी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक कार्य योजनाएं बन चुकी है। 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड और बूथ में सुबह सात बजे से नौ बजे तक वंदे मातरम एवं रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथों में बूथ अध्यक्ष के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। शहर भव्य दिव्य दिखे, इसके लिए प्रमुख मार्ग, प्रमुख चौराहे और प्रतिष्ठानो में तिरंगा लगाया जाएगा। हल्द्वानी विधानसभा में 15000 तिरंगा झंडे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में मेयर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, मंडल अध्यक्ष तरुण बंसल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, मंडल प्रभारी प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, कोषाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष पाल आदि थे।

Tags:    

Similar News

-->