Pauri : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र में पिपली-भवन मार्ग पर सोमवार को एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वाहन धूमाकोट से अपोला जा रहा था, तभी अचानक उसका नियंत्रण खो गया और वह खाई में गिर गया। दुर्घटना के समय वाहन में दो लोग सवार थे । घायल व्यक्ति की पहचान पौड़ी के तलकांडई गांव निवासी भूपेंद्र सिंह (56) पुत्र छवाण सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
दूसरे यात्री विनोद सिंह रावत (40) पुत्र खुशाल सिंह निवासी अपोला गांव की मौके पर ही मौत हो गई। धुमाकोट थाने से सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर शव को निकाला, जिसे जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
Tags: