गोदाम के टिन शेड के उपर से गिरने से युवक की मौत

Update: 2022-11-02 15:58 GMT
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू निवासी मुर्तजा सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक गोदाम में कार्य करता था। मंगलवार देर शाम वहगोदाम में टिन शेड के उपर चढ़कर कुछ काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। कर्मचारी उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा बुधवार सुबह के समय सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रेशू विहार फाटक पर दिल्ली से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News