दहेज के लिए महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मामला दर्ज

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-08-14 12:33 GMT
कोतवाली के गांव बास जुलाहा निवासी एक महिला को दहेज की मांग को लेकर थाना बरसाना के गांव सांचौली में ससुराल वालों ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मायके वालों ने थाने में पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
चंचल पुत्री धन सिंह की शादी मथुरा के थाना बरसाना के गांव सांचौली निवासी बाबू पुत्र पप्पन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर चंचल का उत्पीड़न करते थे।
आरोप है कि चंचल को 17 जुलाई को जान से मारने की नीयत से तीसरी मंजिल से धक्का देकर गिरा दिया। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, चचिया ससुर चंदन पुत्र छिद्दा, सास रुक्मिणी, चचिया सास सुनीता, देवर अनिल, बिंटू और ननद पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News