करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

पंखा बंद करते वक्त अचानक करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई

Update: 2022-08-29 15:36 GMT
अमरोहा/कैसरा, पंखा बंद करते वक्त अचानक करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। मृतका काे पुलिस को सूचना दिए बिना दफना दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव सुनगढ़ माफी व यूनुस का परिवार रहता है। वह वर्तमान प्रधान के बड़े भाई हैं। रविवार को उनकी पत्नी शबनम अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात में जब बच्चों को ठंड लगी तो उन्होंने अपनी मां से पंखा बंद करने के लिए कहा।
नींद में उठी शबनम ने पंखा बंद करने के लिए बिजली के बोर्ड से तार निकाले, इस दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। शोर मचने पर घर के आंगन में सो रहे परिजन मदद को दौड़े। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना को लेकर चीत्कार मच गई।
पुलिस को सूचना दिए बिना दफीना कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
अमृत विचार।
Tags:    

Similar News