Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के पाच लोगों पर चाय नही देने पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर पाच व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर जाच कर रही है।
खलवपट्टी निवासी ममता देवी पत्नी शिवप्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखी है कि 14 मार्च की दोपहर मन्नू,धन्नू,सन्नी,विकास व मुकेश ने उसके दुकान पर पहुचे और चाय मांगने लगे नही देने पर उक्त लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसे मारने पीटने लगे। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जब कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की महिला के तहरीर के आधार पर पाँच लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धराओ में केश दर्ज कर जाच की जा रही है।