क्या प्रियंका गांधी यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव? जानिए क्या दिया जवाब

प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं? एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में मंथन चल रहा है।

Update: 2022-01-22 03:40 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं? एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में मंथन चल रहा है। अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। संगठन के लिए चुनाव लड़ना जरूरी है। वहीं मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस सीएम चेहरे के साथ लड़ती है और कभी नहीं। पार्टी जो कहेगी उसे मैं करूंगी। उन्होंने बसपा मुखिया मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव को अच्छा नेता बताया।

प्रियंका गांधी से पूछा गया कि यदि यूपी में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता तो क्या कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार है? प्रियंका ने कहा, ''जब ऐसी परिस्थिति आएगी तो तय किया जाएगा, लेकिन यदि ऐसी परिस्थिति आई भी और हम किसी सरकार किसी गठबंधन की सरकार में शामिल हों या सपोर्ट दें तो हम चाहेंगे कि जो हमने अजेंडा महिलाओं और युवाओं के लिए बनाया है वह पूरा हो। यह हमारी शर्त होगी। खासतौर पर महिलाओं वाला।''
कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि यदि चुनाव बाद जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल हो सकती है। खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि पार्टी अपने अजेंडे की शर्त पर ऐसा कर सकती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव बाद यदि किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल होती है तो युवाओं और महिलाओं को लेकर दिए अपने अजेंडे को पूरा कराएगी। उनकी बात से साफ है कि चुनाव के बाद वह सपा और रालोद के गठबंधन को बहुमत न मिलने की स्थिति में उनके साथ जा सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->