Pratapgarh प्रतापगढ़ : जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मायके से वापस न लौटने से आहत होकर जहरीली दवा और सिंदूर खा लिया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।रक्षाबंधन पर पत्नी नहीं लौटी, नाराज पति ने खा ली जहरीली दवा और सिंदूर