स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, रेस में इन दावेदारों का नाम आगे
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय खत्म होने के बाद अब भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर विचार कर रही है। दरअसल स्वतंत्र देव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है जिसके बाद अब यूपी भाजपा ने अपने नया प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। जिसको देख कर यही लग रहा है कि भाजपा जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगा। जानकारी के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो चुका है। वही बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा जेपी नड्डा को भेज दिया है। जिसके बाद अब वह स्वतंत्र रुप से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर सकते है। पिछले चुनाव के अनुमान से यही माना जा रहा है कि इस पद का दावेदार ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से ही कोई हो सकता है।