गूगल मैप की वजह से 30 फ़ीट गहरे नाले में गिरी कार, स्‍टेशन मास्‍टर की मौत

देखें VIDEO...

Update: 2025-03-04 14:13 GMT
Greater Noida ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर गूगल मैप की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप के सहारे जा रहे स्‍टेशन मास्‍टर की कार 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में स्‍टेशन मास्‍टर की मौत हो गई। शादी समारोह में जाते समय स्‍टेशन मास्‍टर हादसे का शिकार हो गए।
दरसअल, पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के पी 3 सेक्टर के पास का है, जहां पर दिल्ली के मंडावली के रहने वाले स्टेशन मास्टर भारत भाटी एक शादी समारोह में जा रहे थे। उन्होंने गूगल मैप लगा रखा था। जब वह केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के सामने से तेज रफ्तार से अपनी कार लेकर निकले, तो थोड़ा आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और नाला आ गया। इसी दौरान अचानक से उनकी कार उस गहरे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अपने सिपाहियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए स्टेशन मास्टर को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्‍टेशन मास्‍टर के पास मिले आई कार्ड से पहचान की और हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अपने सिपाहियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए स्टेशन मास्टर को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्‍टेशन मास्‍टर के पास मिले आई कार्ड से
पहचान की और
हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।



Tags:    

Similar News