आगरा में बदला मौसम, सुबह से ही ताजनगरी में शुरू हुई रिमझम बारिश
आगरा में गुरुवार सुबह मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आगरा में गुरुवार सुबह मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। काले बादल मध्यम गति से बरसना शुरू हुए तो गर्मी और उमस से राहत मिली गई। हालांकि आगरा में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ने के कारण अगले तीन दिनों में आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार हैं।
बुधवार को दिनभर छाए रहे बादल
ताजनगरी में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे पहले मंगलवार को आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर रहा। पूरे दिन उमस के कारण लोग बेहाल रहे, लेकिन रात में मौसम बदल गया।
अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार बने रहेंगे। मानसून की ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जिससे आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। 30 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। एक जुलाई तक मौसम राहत भरा रह सकता है।
पूर्वांचल में पहुंचा मानसून
पूर्वांचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। गोरखपुर जिले में मंगलवार देर रात मानसून पहुंच गया। गोरखपुर में देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बता दें कि मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही दावा किया था कि 27-28 जून तक मानसून गोरखपुर में दस्तक देगी।