गंगा में लगातार घट रहा पानी, 65 मीटर से नीचे आया जलस्तर

Update: 2023-09-28 09:53 GMT
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। जलस्तर अब 65 मीटर से नीचे पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की सुबह दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कमी आ रही थी। गंगा में पानी घटने से तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत महसूस की।
गंगा का जलस्तर पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहा था। घाटों की सीढ़ियां डूब गईं। इससे घाटों का आपसी संपर्क टूट गया था। दो-तीन दिनों की वृद्धि के बाद जलस्तर में अब गिरावट आने लगी है। गुरुवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा है।
वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में देखा जाए तो पानी काफी नीचे हैं। फिर भी सावधानी जरूरी है। एनडीआरएफ व जल पुलिस की टीम जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Tags:    

Similar News