Ballia: तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती, तबादला सूची जारी

दो निरीक्षक और एक उप निरीक्षक का तबादला

Update: 2025-04-23 06:18 GMT

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बलिया जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत तीन थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को मीडिया सेल प्रभारी पद से स्थानांतरित कर सिकंदरपुर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, खेजुरी के प्रभारी निरीक्षक मूलचंद्र चौरसिया को सहतवार थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को सहतवार थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर खेजुरी थाना का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित आदेश से अवगत होकर तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो।

Tags:    

Similar News