Vrindavan:सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

Update: 2026-02-26 02:23 GMT
Vrindavan वृंदावन: केशव धाम थाने के पास कृष्ण शरणम सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई है। सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 की खिड़की में शीशा नहीं था, और उसी खिड़की से गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।CO सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि 112 पर कॉल करके सूचना मिली कि एक लड़की की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। मृतका की पहचान रितिका गोयल (25) के रूप में हुई है। इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
कृष्ण शरणम सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 की खिड़की में शीशा नहीं था। बताया जा रहा है कि वह उसी खिड़की से गिरी है। पुलिस परिवार और आस-पास के लोगों से और जानकारी जुटा रही है।CO सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि रितिका गोयल पिछले कई महीनों से केशव कृष्ण शरणम सोसायटी की 9वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 802 में अपनी मां और बहन के साथ रह रही थी। बुधवार को वह एक खिड़की के पास खड़ी थी, तभी रितिका अचानक खिड़की से गिर गई और उसकी मौत हो गई।
Tags:    

Similar News