वाराणसी: जून की तपिश बेहाल कर रही है। दिन के साथ ही रातें भी काफी गर्म हो रही हैं। इससे लोगों को न दिन में चैन मिल रही और न ही रात में राहत। वाराणसी में तापमान 45 डिग्री से ऊपर है। मौसम विभाग ने वाराणसी में हीट वेव का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दिन और Severe heat झेलनी पड़ेगी। मानसून के 20 जून के आसपास यूपी में पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। अभी Monsoon West Bengal and Bihar की सीमा पर अटका हुआ है। जब तक पुरवा हवा नहीं चलेगी, तब तक मानसून आगे नहीं बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को पूरे जून गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

जून में गर्मी चरम पर है। तीखी धूप के साथ ही हीट वेव के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। गर्मी का आलम यह है कि सुबह 10 बजे तक सड़कें और गंगा घाटों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग धूप से बचने के लिए छांव का आसरा ले रहे हैं। वैसे मजबूरी में जिन्हें धूप में निकलना पड़ रहा, उनके लिए यह घातक साबित हो रही है। गर्मी और धूप की वजह से मौतें, लोगों के बीमार पड़ने और बेहोश होने का सिलसिला जारी है। Varanasi में पिछले दो दिनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से बेहाल हो गए हैं। पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

दरअसल, जून के शुरूआत में दो दिनों तक अनुकूल स्थितियां बनी थीं। उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में प्री मानसून की बारिश होगी। इससे मई में भीषण गर्मी झेल चुके लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दो दिनों बाद ही बादल चले और आसमान साफ हो गया। इसके बाद तीखी धूप व हीट वेव का शुरू हुआ सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून पश्चिम बंगाल व पूर्वी बिहार सीमा पर अटका हुआ है। उस इलाके में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। पुरवा हवा के साथ ही मानसून यूपी की तरफ रूख करेगा।

कल (गुरुवार) को वाराणसी शहर का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.6 डिग्री रहा। वहीं बीएचयू का तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक यानी 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। वाराणसी शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक यानी 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इसे 28 डिग्री के करीब होना चाहिए। अभी 17 जून तक ऐसी ही गर्मी के आसार हैं। उसके बाद मौसम करवट ले सकता है। हल्की बारिश व नमीयुक्त हवा चलने से गर्मी व तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

Tags: