Varanasi : घाटों पर गंगा का रौद्र रूप, जल पुलिस ने यात्रियों को अलर्ट कहा
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन और जल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और पहाड़ों से आ रहे अतिरिक्त पानी के कारण गंगा में जल स्तर में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है।
प्रशासन ने गंगा घाटों पर विशेष चौकसी के आदेश जारी किए हैं। जल पुलिस की टीमों को सभी प्रमुख घाटों—दशाश्वमेध, अस्सी, राजेंद्र प्रसाद, मणिकर्णिका और पंचगंगा—पर तैनात कर दिया गया है। नौकायन गतिविधियों पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
जल स्तर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, खतरा और भी गंभीर होता जा रहा है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव टीमों को तैयार रहने का निर्देश दे दिया है। जरूरत पड़ने पर NDRF और SDRF को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।