Bareilly बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर ठीक करने की कोशिश के दौरान हुई। इस घटना का भयावह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात हुआ। ट्रांसफार्मर की लाइन ठीक करते समय मृतक तार से टकरा गए और उन्हें करंट लग गया। करंट इतना तेज़ था कि उनके शरीर में आग लग गई। इस दुखद हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।