Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दुखद घटना हुई है, जहां देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बहराइच जिले के नगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक ठेले से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना बहराइच जिले के नगर थाना इलाके में आजाद इंटर कॉलेज के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक ठेले से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह घटना रात करीब 1 बजे हुई जब UP 40 BH 7017 नंबर की मोटरसाइकिल एक अंडे के ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान रामगांव थाना इलाके के रहने वाले 20 साल के इसरार और 15 साल के अरुण के रूप में हुई है। दोनों युवक शहर में एक शादी में काम करने आए थे। देर रात शादी से लौटते समय दो युवकों का एक्सीडेंट हो गया। उनकी मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सीडेंट में अंडे भी गाड़ी पर गिर गए।