उत्तर प्रदेश : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर होता था विवाद, पति ने की पत्नी की हत्या
जनता से रिश्ता : बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र गायत्री पुरम कॉलोनी मखदुमपुर में रविवार की रात एक महिला का गला दबाकर उसकी पत्नी हत्या कर दी। सोमवार की सुबह फोन ना मिलने पर मृतका का भाई उसके घर पहुंचा तो शव देखकर हतप्रभ रह गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने मामले की तहरीर दी है।
पहली मंजिल में कमरे में पड़ा था शव: सफदरगंज थाना क्षेत्र के खिदरापुर गांव निवासी विकास पुत्र अंबिका प्रसाद सोमवार की सुबह अपनी बहन के ससुराल नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम कॉलोनी मखदुमपुर पहुंचा। घर में कोई नहीं था। घर की पहली मंजिल पर पहुंचने पर उसने अपनी बहन सीलम देवी (38) पत्नी संतोष यादव का शव पड़ा देखा। बहन का शव देखकर वह चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका: संतोष यादव और उसकी पत्नी सीलम देवी ही घर में रहते थे। सोमवार की सुबह संतोष लापता है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि घटनास्थल देखने के लग रहा है कि महिला की गला दबाकर या मुंह दबाकर हत्या की गई है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सोर्स-hindustan