Uttar Pradesh: सजी-धजी दुल्हन करती रह गई दूल्हे का इंतजार, बारात नहीं आई तो पहुंची थाने

Update: 2024-07-13 01:16 GMT
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के झांसी में मैरिज हाल में हल्दी की रस्म के बाद बारात आने के इंतजार में सज-संवरकर बैठी दूल्हन की खुशियां उस समय मायूसी में बदल गई जब दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। मैरिज हाल में दुल्हन पक्ष के लोग नाच गाने कर खुशियां मना रहे थे। लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। बारात नहीं आने पर जब दुल्हे के परिजनों से बात की तो पचा चला शादी करने नहीं आ रहे हैं। हाथों में मेहंदी लगाए लड़की को अपने घर वापस जाना पड़ा। आरोप है कि लड़के वालों को दहेज में 50 लाख नहीं मिले तो शादी तोड़ दी। मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। सुबह से सारी रस्में संपन्न हो चुकी थी। इंतजार था तो सिर्फ बारात का। लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों लोग थाने जा पहुंचे।दुल्हन ने शहर कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि दिन के समय में लड़के वालों ने मेरे परिवार वालों से 50 लाख रुपए की डिमांड रखी थी। इस पर मेरे परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->