उत्तर-प्रदेश: घर लौटे 20 से अधिक बरातियों की तबीयत बिगड़ी, बरात लेकर गया दूल्हा हुआ बेहोश

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-09 11:20 GMT
मथुरा के फरह में बरात से लौटे 20 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार की सुबह बराती बेहोश मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम इनका उपचार कर रही है। उधर, दूल्हा भी बेहोश बताया गया है। वह अभी गांव नहीं लौटा है। कुछ बरातियों ने आभूषण गायब होने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक थाना फरह क्षेत्र के परखम गांव से नंदू पुत्र केदार की बरात शुक्रवार को आगरा के गांव नथ्थू की घड़ी (शमशाबाद के पास) गई। रात को ज्यादातर बराती वापस लौट आए। रात में सभी बराती सो गए, लेकिन जब सवेरे नहीं उठे तो परिवार के लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। तब पता चला कि वे लोग बेहोश हैं।
जानकारी मिलते ही सीएमओ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंच गए। बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि खाने में कोई नशीला पदार्थ था, जिसके कारण यह लोग बेहोश हुए हैं। कुछ बरातियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके आभूषण गायब हैं। दूल्हा नंदू भी बेहोश बताया गया है, जो आगरा के नथ्थू की घड़ी में ही है।
Tags:    

Similar News

-->