Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नयागांव गाँव में संपत्ति विवाद को लेकर 50 वर्षीय एक महिला की उसके सौतेले बेटे ने कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना गुरुवार रात की है और मृतका की पहचान रजिया के रूप में हुई है। आरोपी आलम का अपनी सौतेली माँ से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने कथित तौर पर कुदाल से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आलम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।