उत्तर प्रदेश : हाउस टैक्स निर्धारण के लिए अब नहीं काटने होंगे ऑफिस के चक्कर

विवरण भरते ही मकान का कर निर्धारण हो जाएगा।

Update: 2022-07-13 04:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मकान से जुड़े दस्तावेज व कमरों की साइज का विवरण भरते ही मकान का कर निर्धारण हो जाएगा।

नगर निगम गृहकर निर्धारण की ऑनलाइन सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए काफी दिनों से काम चल रहा है। साफ्टवेयर तैयार हो गया है। इसका ट्रायल भी तीन दिन पहले हो गया है। अब केवल इसे शुरू करना है। जल्दी ही यह सुविधा शुरू होगी। इसके शुरू होने के बाद लोगों की हाउस टैक्स की समस्याएं स्वत: खत्म हो जाएंगी। लोगों को नगर निगम की साइट पर गृहकर निर्धारण का विकल्प मिलेगा। इसको खोलने पर भवन से सम्बंधित जानकारियां मांगी जाएंगी। लोगों को मकान के जमीन से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ मकान में बने हर कमरे की साइज, बाथरूम, बरामदे, किचेन व अन्य सभी निर्माणों का ब्योरा देना होगा। फिर मकान की जीपीएस लोकेशन की फोटो अटैच करनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद कर निर्धारण हो जाएगा। इसके बाद मकान का टैक्स स्वत: कैलकुलेट होकर स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे जमा करने के लिए लिंक मिल जाएगा। लोग आन लाइन हाउस टैक्स भी जमा कर सकेंगे।
source-hindustan


Tags:    

Similar News