उत्तर-प्रदेश: विधायक के भतीजे अर्जुन यादव पर गैंगस्टर केस, सदर विधायक के भाई के मकान की हुई कुर्की

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-13 15:36 GMT
सपा विधायक धर्मराज यादव के भाई के मकान की बुधवार को कुर्की की गई। विधायक के भतीजे अर्जुन यादव पर गैंगस्टर का केस दर्ज है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है। कुर्की डीएम ने आदेश पर की गई है। सतरिख थाने में अक्तूबर 2020 में खनन माफिया विनोद यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसमें सदर विधायक धर्मराज यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव का नाम भी शामिल था।
गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत पुलिस ने अर्जुन यादव द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित की थी। इसमें शहर की मुनेश्वर विहार कॉलोनी में बना मकान भी चिह्नित किया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मकान अर्जुन के पिता के धर्मेंद्र यादव के नाम है मगर अर्जुन भी उसमें रहता है और मकान निर्माण में उसका धन भी लगा है।
Tags:    

Similar News