शामली: सहायक महानिरीक्षक निबंधन, रविन्द्र मेहता ने जानकारी दी है कि महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार, मार्च 2025 के दौरान शामली जनपद के सभी निबंधन कार्यालयों का कार्य समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि नागरिक अपने निबंधन कार्य समय पर पूरा कर सकें।

सहायक महानिरीक्षक ने जनपद के समस्त उप निबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और मार्च माह के शेष दिनों में कार्यालय संचालन को सुचारु रखें।

Tags: