उत्तर प्रदेश : फायरिंग के दौरान सेना के जवान की मौत

Update: 2022-06-22 13:36 GMT

जनता से रिश्ता : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ब्रह्मनगर इलाके में एक शादी के दौरान जश्न में हुई फायरिंग में सेना के जवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शादी के जश्न के दौरान फायरिंग हो रही थी जो 35 वर्षीय जवान को लगी जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक अस्पताल ले जाने तक जवान की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि समारोह में शामिल होने के लिए जश्न में हुई गोलीबारी के दौरान यादव गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बाबूलाल यादव ब्रम्हनगर एक शादी में शामिल होने आए थे।

एएसपी विनोद कुमार के मुताबिक ' बाबूलाल यादव इस समय जम्मू में तैनात थे और कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव लौटे थे।' उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी तक गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस समारोह के वीडियो फुटेज को खंगाल रही है ताकि गोली चलाने वाले की पहचान हो सके।
जानकारी के मुताबिक गोली चलने के बाद वहां मौजूद लोग लोग जवान को अस्पताल ले गए लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उसकी मौत हो गई है तो वो उसके शव को छोड़कर भाग गए। पुलिस के मुताबिक जिस पिस्तौल से गोली चली वो पिस्तौल भी गायब बताई जा रही है।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->