UPPSC RO/ARO Result 2021: यूपी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा 2021 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर।
नई दिल्ली, UPPSC RO/ARO Result 2021: उत्तर प्रदेश आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा 2021 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा नतीजों की घोषणा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा कर दी गयी है। आयोग द्वारा यूपीपीएससी आरओ/एआरओ रिजल्ट 2021 की घोषणा 29 जनवरी 2022 को की गयी। आयोग के द्वारा साझा की गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुल 354 पदों पर भर्ती के लिए 5.59 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, 5 दिसंबर 2021 को आयोजित पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा में 2.74 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। इन उम्मीदवारों में से 4830 उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सफल घोषित किया गया है।