UP : पंचायत में बीवी ने छोड़ा पति, आधे घंटे बाद खून की उल्टी और मौत

Update: 2025-06-28 16:13 GMT
Mainpuri मैनपुरी : युवक की बीमार उसके दांपत्य जीवन पर बोझ बन गई। जिंदगी भर सात फेरों का वचन निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने भरी पंचायत में पति की बीमारी का हवाला देकर रिश्ता तोड़ दिया।
पत्नी के इस फैसले से आहत पति आधे घंटे भी जीवित न रह सका। उत्तम की मौत की सूचना उसके ससुराल पक्ष और पत्नी को गई। मगर, ससुराल से कोई भी व्यक्ति उसकी अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं होने आया। पत्नी भी उसका आखिरी बार चेहरा देखने नहीं पहुंची। शुक्रवार शाम दोनों परिवारों के बीच महरमई गांव में दोपहर तीन बजे पंचायत जुटी। पत्नी ने दो टूक कह दिया कि वह अब उत्तम के साथ नहीं रहेगी।
महिला की जिद के आगे सभी झुक गए। पंचायत के बाद पत्नी शाम पांच बजे अपना सामान लेकर मायके पक्ष के साथ चली गई। 5.30 बजे उत्तम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उत्तम का अंतिम संस्कार कर दिया।
Tags:    

Similar News