UP Weather: तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

Update: 2025-02-28 03:39 GMT
UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है. बारिश का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा. इन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती हैं. इसके साथ ही 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे मौसम में और बदलाव हो सकता है।
Tags:    

Similar News