यूपी : आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा आज

आम आदमी पार्टी रविवार को पूरे प्रदेश में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी।

Update: 2022-08-14 01:13 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी रविवार को पूरे प्रदेश में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी। इस दौरान पार्टी प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, रोजगार बढ़ाने और माताओं-बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य एकता, भाईचारे, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना भी हम सभी की ज़िम्मेदारी है। इसके चलते वह स्वयं हर रविवार को गाजियाबाद की हिंडन नदी के सफाई कार्य में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न शहरों में नदियों की सफाई में लगे हुए हैं। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का बजट 63000 करोड़ रुपये कम कर दिया है। आटा, दाल, चावल, दूध व दही पर भी टैक्स लगाया जा रहा है। रसोई गैस का एक सिलिंडर 1100 रुपये से ऊपर चला गया है। दु:खद यह भी है कि 800 जीवनरक्षक दवाओं पर भी टैक्स लगाया गया है।
आजादी के 75 वर्षों में देश की सरकारों विशेषकर भाजपा की सरकार ने आज देश की जो हालत कर दी है, वह दु:खद और शर्मनाक है। तिरंगा शाखा के प्रमुख आशुतोष सेंगर ने कहा कि हर घर तिरंगा लगाने की होड़ में सभी ध्यान रखें कि तिरंगे का अपमान न हो। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व व्यापार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष छवि यादव भी मौजूद रहीं।
सांसद संजय सिंह ने मानव संवेदनाओं और धार्मिक सौहार्द को मज़बूत बनाने वाला 'वंदे तिरंगा' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो भी सभी को दिखाया जिसे आपसी भाईचारे का उदहारण बताया। उत्तर प्रदेश की आप पार्टी की कल्चरल विंग की हेड वैशाली ने अपनी वीडियो डॉक्यूमेंट्री को अधिक से अधिक वायरल करने की अपील की है।
Tags:    

Similar News

-->