UP: Bareilly में सपा पार्षद और उसके भाई पर छात्रा से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ FIR
Bareilly बरेली: में सपा पार्षद और उसके भाई पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने उसे कार में खींचकर अश्लील हरकतें की और शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली। सपा पार्षद व उसके भाई ने पेपर देने कॉलेज जा रही छात्रा को कार में खींचकर छेड़छाड़ की। धमकाया कि यदि उसके भाई से निकाह नहीं किया तो अगली बार किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेगी।
छात्रा ने डर की वजह से कॉलेज आना-जाना भी छोड़ दिया है। छात्रा के शिकायती पत्र पर प्रेमनगर पुलिस ने सपा पार्षद व उसके भाई समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसकी स्नैपचैट आईडी पर सुरखा बानखाना निवासी जुहैब रजा की रिक्वेस्ट आई थी, जिसे युवती ने स्वीकार किया तो जुहैब बातचीत करने लगा।