Lucknow.लखनऊ: यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में मुख्य परिचालक/मुख्य परिचालक (यांत्रिक) के पदों पर भर्ती के लिए 26वीं बटालियन पीएसी, गोरखपुर में 20 से 24 मई (21 मई को छोड़कर) तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा भारी बारिश के कारण निरस्त कर दी गई है। गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 35वीं बटालियन पीएसी, लखनऊ में कराने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार 20, 22 और 23 मई को गोरखपुर में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 25, 26 और 27 मई को लखनऊ में होगी। 20 को प्रस्तावित परीक्षा 25 मई को, 22 मई को प्रस्तावित परीक्षा 26 मई को और 23 मई को प्रस्तावित परीक्षा 27 मई को लखनऊ में होगी। परीक्षा के लिए 28 मई की तारीख आरक्षित की गई है। अभ्यर्थियों को अपने पुराने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को 35वीं बटालियन पीएसी, लखनऊ पहुंचना होगा।


Tags: