उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer) के चार हजार पदों पर नियुक्ति निकाली है. अगर भी आप इस पोस्ट के लिए अप्लाइ करना चाहते हैं तो आपके पास 13 फरवरी तक का वक्त है. खास बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. इसके लिए ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.


13 फरवरी की रात 12 बजे तक करें आवेदन
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर अप्लाई के लिए उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन सब्मिट करना होगा. आप upnrhm.gov.in वेबसाइट पर जाएं. आवेदन 13 फरवरी की रात 12 बजे तक किया जा सकता है. अप्लाई करने में कोई राशि नहीं लगेगी.नियुक्ति से जुड़ी क्या हैं खास जानकारियां?
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए हर महीने 20,500 रुपए सैलरी और 15 हजार तक की इंसेंटिव दी जा सकती है. कैंडिडेट की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में की जा सकती है.
Tags: