Up News:अपार्टमेंट की पांचवीं मजिल से कूदी युवती की मौत

Update: 2025-03-07 02:06 GMT
Up News : मोहिनी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपनी मां और भाई के साथ रहती थी।
अयोध्या रोड स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में रहने वाली मोहिनी ने गुरुवार देर रात पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। मोहिनी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपनी मां और भाई के साथ रहती थी।
इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि मोहिनी मानसिक तनाव में थी। मोहिनी के पिता परमेश का निधन हो चुका है।
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि मोहिनी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News