UP News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक डिब्बे के दरवाजे पर गुटखा खाकर खड़ा एक युवक असंतुलित होकर गिर गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक शाहजहांपुर का रहने वाला था। शाहजहांपुर के तिलहर गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह तिलहर निवासी रवि (35) और अन्य दोस्तों के साथ जबलपुर से प्रयागराज जा रहा था। ट्रेन जब मानिकपुर थाना अंतर्गत पनहाई स्टेशन के पास पहुंची तो रवि बाथरूम गया।
इसके बाद वह डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा होकर गुटखा खाने लगा। उसका असंतुलित होकर वह डिब्बे के नीचे गिर गया। इसके बाद स्कार्ट पुलिस को सूचना दी गई। मानिकपुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मानिकपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव फोर्स के साथ पहुंचे और रवि को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए।