UP News: युवक ने प्रेमिका को होटल में बुलाकर मारी गोली, हत्या के बाद पहुंचा थाने
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गजरौला थाना क्षेत्र में एक युवक ने नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. मोहल्ला नाई स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस के कमरे में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बेवफाई के शक में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है|
दरअसल पूरी घटना अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पूरा मामला नेशनल हाईवे स्थित मोहल्ला नाई स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस के कमरे का है. यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी है. वहीं हत्या के बाद युवक खुद पुलिस के पास पहुंचा और इसकी जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. घटना से जुड़े हर पहलू की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रेमी अनुज चौधरी बछरायूं थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते उसने अपनी प्रेमिका को फोन करके गजरौला के मोहल्ला नाई स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां गेस्ट हाउस के कमरे में उसने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मार दी। प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ की जा रही है।