UP News: 236 करोड़ की लागत से बनेगा यूपी का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Update: 2025-05-20 02:42 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 236 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अब राज्य में चौथे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसमें आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुरूप दो मंजिला स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें 7 मुख्य पिच और चार अभ्यास पिच होंगी और इसकी क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी। फिलहाल राज्य में कानपुर और लखनऊ के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, जबकि वाराणसी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News