UP NEWS: आजमगढ़ जिले के जियापुर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि जियापुर कोतवाली क्षेत्र के खानकाह बहरामपुर मोहल्ला निवासी रमेश (25) और जुगनू (28) शनिवार रात लाटघाट बाजार में लगे मेले से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जियापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।