Up News: उत्तर प्रदेश के इटावा में दो लड़कों को दो अलग-अलग बाइकों पर स्टंट दिखाना भारी पड़ गया। ज्यादातर युवा बाइक पर स्टंट दिखाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस भी ऐसे लड़कों पर नजर रख रही है। बाइक पर स्टंट दिखाने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस ने दोनों लड़कों की बाइक की नंबर प्लेट देखी और उसके आधार पर लंबा चालान काट दिया। ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक का ₹16000 और दूसरी बाइक का ₹18000 का चालान काटा। पुलिस की कार्रवाई से दोनों लड़कों को सबक मिल गया। बाइक पर किए जा रहे स्टंट के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने लोगों से अपील की है कि जब भी बाइक चलाएं तो किसी भी तरह का स्टंट न करें। ऐसा करना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा साबित हो सकता है। बाइक चलाते समय हमेशा ध्यान रखें कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है